Shahabuddin: शहाबुद्दीन की याद में जुटेगा सिवान, पांचवीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा 1 मई को

Share

टाउन हॉल में सुबह 9 बजे से कार्यक्रम, कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

पॉलिटिकल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कृष्ण मुरारी पांडेय। सिवान।

पूर्व सांसद मरहूम डॉ. मो. शहाबुद्दीन की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर 1 मई को टाउन हॉल, सिवान में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।

कार्यक्रम में उनके राजनीतिक जीवन, व्यक्तित्व और सिवान के विकास में दिए गए योगदान को याद किया जाएगा। आयोजन से जुड़े 111 गोरेयाकोठी के पूर्व राजद प्रत्याशी अनवारुल हक (दरबार) का कहना है कि शहाबुद्दीन ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र को नई पहचान दी, जिसे आज भी लोग याद करते हैं। सभा का संदेश भी इसी भावना को दर्शाता है—“सिवान की सरजमी तुम्हें याद कर रही है, तुम्हारे विकास कार्यों को सलाम कर रही है।”

इस अवसर पर 108 रघुनाथपुर विधानसभा के विधायक ओसामा साहब मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी, एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, प्रखंड महासचिव इमामुल हक (झूना बाबू) तथा समाजसेवी तनवीर अहमद बिट्टू की भी उपस्थिति कार्यक्रम को खास बनाएगी।

आयोजन समिति के अनुसार, श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन शिरकत करेंगे। इस दौरान शहाबुद्दीन के साथ जुड़े अनुभवों को साझा किया जाएगा और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

सिवान में इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और समर्थकों में उत्साह साफ देखा जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह सभा सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि उनके प्रति लोगों के सम्मान और जुड़ाव का प्रतीक है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930