BJP Training Campaign: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर तैयारी बैठक, 15 मार्च को हसनपुरा पश्चिमी मंडल में होगा कार्यशाला

Share

उसरी स्थित बाबू मैरेज हॉल में हुई बैठक; 100 प्रमुख कार्यकर्ताओं के भाग लेने का लक्ष्य, सात विषयों पर होगा प्रशिक्षण

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। रघुनाथपुर (सीवान)

रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के हसनपुरा पश्चिमी मंडल में आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को उसरी स्थित बाबू मैरेज हॉल में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दुर्गा लाल सोनी ने की। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह विधानसभा प्रभारी अनुरंजन मिश्रा ने उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपते हुए तैयारी की रूपरेखा स्पष्ट की।

बैठक को संबोधित करते हुए अनुरंजन मिश्रा ने कहा कि किसी भी बड़े कार्यक्रम की सफलता के लिए पूर्व तैयारी बेहद जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि “पूर्व तैयारी ही पूर्ण तैयारी होती है।” इसी को ध्यान में रखते हुए आगामी 15 मार्च 2026 को हसनपुरा पश्चिमी मंडल का प्रशिक्षण कार्यशाला बाबू मैरेज हॉल, उसरी में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यशाला में मंडल के लगभग 100 प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे और संगठनात्मक गतिविधियों तथा वैचारिक विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला की शुरुआत सुबह 10 बजे से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के साथ होगी। इसके बाद सुबह 11 बजे कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से कार्यकर्ताओं को सात अलग-अलग विषयों पर क्रमवार प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, कार्यपद्धति और जनसंपर्क के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी देना है, ताकि वे पार्टी की विचारधारा को अधिक प्रभावी तरीके से जन-जन तक पहुंचा सकें।

- Sponsored -

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। कार्यक्रम के पालक के रूप में लक्ष्मी कांत पाठक को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कार्यक्रम संयोजक की भूमिका अनंत सहनी निभाएंगे। रजिस्ट्रेशन प्रभारी के रूप में श्याम सुंदर प्रसाद को जिम्मेदारी दी गई है, वहीं स्वागत प्रमुख के रूप में बबीता सोनी को दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी सरविंद गुप्ता और रविकांत श्रीवास्तव को दी गई है। बैठक में यह भी तय किया गया कि कार्यक्रम स्थल को भाजपा के झंडों और बैनरों से सजाया जाएगा, ताकि आयोजन का माहौल पूरी तरह संगठनात्मक और उत्साहपूर्ण रहे।

बैठक में विधानसभा संयोजक एवं हथौड़ा पंचायत के मुखिया विजय चौधरी सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया और तय किया कि प्रशिक्षण कार्यशाला को पूरी तैयारी और अनुशासन के साथ संपन्न कराया जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930