Stone Pelting: सीवान के फ़खरुद्दीनपुर में महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान बवाल

Share

पत्थरबाज़ी में एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर, 40–50 हिरासत में

बाज़ार पुलिस छावनी में तब्दील, दोनों समुदायों में तनाव

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

तरवारा (सीवान) | जीबीनगर थाना क्षेत्र के फ़खरुद्दीनपुर बाजार में रविवार को महावीरी अखाड़े का जुलूस निकलने के दौरान अचानक दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों ओर से जमकर पत्थरबाज़ी होने लगी। इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सदर अस्पताल व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अखाड़ा जब फ़खरुद्दीनपुर बाजार से होकर गुजर रहा था तभी एक पक्ष ने सुनियोजित तरीके से पथराव शुरू कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि जुलूस निर्धारित रूट से हटकर चौकी हसन रोड की ओर बढ़ा, जिससे रविअव्वल के लिए बनाए गए तोरण द्वार को नुकसान पहुंचा और विवाद भड़क उठा। विवाद बढ़ते ही दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया।

सूचना मिलते ही जीबीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के करीब 40–50 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया गया।

थानाध्यक्ष जीत मोहन ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन तनाव बरकरार है। फ़खरुद्दीनपुर बाजार और आसपास के गांवों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

फ़खरुद्दीनपुर बाजार देखते-देखते पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। प्रशासन का कहना है कि दोनों समुदायों को शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है ताकि मेले का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। https://youtu.be/O0nRMq1LjzY?si=PvP5CbhghbMkZvQZ

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30